एम्स के डॉक्टर में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि, पूरे परिवार की भी होगी जांच

एम्स के डॉक्टर में हुई कोरोना वायरस की पुष्टि, पूरे परिवार की भी होगी जांच

सेहतराग टीम

दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) के फिजियोलॉजी विभाग के एक रेजिडेंट डॉक्टर में COVID-19 वायरस पॉजिटिव पाए गए हैं। खबरों के अनुसार कोरोना से पॉजिटिव पाए गए डॉक्टर को जांच और दुसरे टेस्ट के लिए एक प्राइवेट वार्ड भर्ती कराया गया है। इसके अलावा  उनके परिवार की भी जांच होगी।

पढ़ें- कोरोना वायरस की हर जानकारी और मदद के लिए यहां देखें राज्यवार हेल्पलाइन नंबर

आपको बता दूं कि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सत्येंद्र जैन ने गुरुवार को कहा कि राजधानी में COVID-19 वायरस से संक्रमित और संदिग्ध मरीज मिलाकर कुल 700 लोग दिल्ली के विभिन्न अस्पतालों में भर्ती हैं। सत्येंद्र जैन ने बताया कि दिल्ली में बुधवार शाम तक कोरोना वायरस के 152 पॉजिटिव केस हैं। इसमें से 53 केस मरकज के हैं। दिल्ली में कल 32 लोगों का आंकड़ा बढ़ा है, जिसमें 29 लोग निजामुद्दीन में तबलीगी जमात कार्यक्रम में शामिल हुए थे। दिल्ली में अभी 700 के करीब कोरोना पॉजिटिव और संदिग्ध मामले हैं। आज भी काफी लोगों की रिपोर्ट आएगी, जिसके बाद मामले और बढ़ने की आशंका है। इनमें मरकज के लोग ही ज्यादा हैं।

कोरोना के मरीजों की सेवा में लगे स्टाफ के लिए केजरीवाल का बड़ा ऐलान:

आपको बता दूं कि दिल्ली में तेजी से लोगों को अपनी चपेट में लेने वाले कोरोना वायरस ने अब डॉक्टरों को भी अपनी चपेट में लेना शुरू कर दिया है। बुधवार को दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान की एक डॉक्टर में कोविड-19 वायरस की पुष्टि होने के बाद सफदरजंग अस्पताल के दो रेजिडेंट डॉक्टर भी COVID-19 वायरस से संक्रमित पाए गए थे। इनमें से एक एक पुरुष डॉक्टर है जो COVID-19 यूनिट में तैनात है और एक महिला डॉक्टर है जो PG की तीसरी साल की बायोकेमिस्ट्री विभाग की छात्रा है। वहीं अधिकारियों के अनुसार उसने विदेश की यात्रा की है। फिलहाल दिल्ली राज्य कैंसर संस्थान में एक डॉक्टर के कोरोना पॉजिटिव पाए जाने के बाद संस्थान को सैनेटाइजेशन के लिए एक दिन के लिए बंद कर दिया गया था। कोरोना वायरस पॉजिटिव डॉक्टर इसी संस्थान में काम करती है।

 

इसे भी पढ़ें-

क्या 10 सेकेंड तक सांस रोककर कोरोना टेस्ट करना सही हैं? जानें WHO से हकीकत

कोरोना वायरस के दौर में बढ़ रही हैं महिलाओं की मुश्किलें, बढ़ रहा है घरेलू हिंसा का ग्राफ

Disclaimer: sehatraag.com पर दी गई हर जानकारी सिर्फ पाठकों के ज्ञानवर्धन के लिए है। किसी भी बीमारी या स्वास्थ्य संबंधी समस्या के इलाज के लिए कृपया अपने डॉक्टर की सलाह पर ही भरोसा करें। sehatraag.com पर प्रकाशित किसी आलेख के अाधार पर अपना इलाज खुद करने पर किसी भी नुकसान की जिम्मेदारी संबंधित व्यक्ति की ही होगी।